अज्ञात चोर डेढ़ लाख की नगदी और सोने चांदी के आभूषण ले गए
जोधपुर, शहर के राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड पर एक मकान में चोरी हो गई। घटना के वक्त घर में तीन बच्चें थे। इनकी मां ब्यावर पति की बीमारी पर सार संभाल करने गई थी। घटना 26 जुलाई से 1 अगस्त के बीच हुई। अब महिला जोधपुर पहुंची और अलमारी संभाली तो गहने व रूपए चोरी का पता लगा। पीड़ित महिला ने देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
एसआई सोहनलाल ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड की रहने वाली राधा पत्नी विरम प्रजापत की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पति विरम बीमार रहता है और वह ब्वावर में है। वह उसे संभालने 26 जुलाई को ब्यावर गई थी। 1 अगस्त को लौटी। इस बीच घर में उसका एक पुत्र व दो पुत्रियों ही मौजूद थे। शनिवार को घर की अलमारी संभाली तब गहने और नगदी गायब मिले। अज्ञात चोर घर से डेढ़ लाख की नगदी, सोने की अंगूठी, इयररिंग और सोने की चेन ले गए।
एसआई सोहनलाल ने बताया कि घटना में अब केस दर्ज करवाया गया है। फुटेज भी देखे जा रहे है। उसका घर दो मंजिला है। बच्चे ऊपर नीचे कमरों में ही सो रहे थे। फिलहाल इसमें जांच की जा रही है।
ये भी पढें – जरूरतमंद बच्चों को कराया भोजन
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

