जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने गंगानगर में शुक्रवार को भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर कथित रूप से कातिलाना हमले की कडे़ शब्दों में निंदा की है। भाजपा ने सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर पर दिल्ली बाॅर्डर पर किए गए हमले पर आक्रोश जताया है।
भाजपा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर गुंडा तत्वों द्वारा बदमाशी की जा रही है। इससे पहले दिल्ली बाॅर्डर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी प्रेमसिंह बाजौर पर हमला किया गया था। इसकी भी भाजपा कड़े शब्दो में भत्सर्ना करती है। जोशी ने कहा कि बाजौर और मेघवाल पर हमले से यह तय हो गया है कि किसान आंदोलन के पीछे समाज कंटक है जो प्रदेश का माहौल खराब कर रहे है। भाजपा के जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री करणीसिंह खीची ने भी बाजौर और कैलाश मेघवाल पर किए गए हमले पर आक्रोश जताया है।
ये भी पढें – जेएनवीयू छात्र फीस वृद्धि को लेकर हो रहे भ्रमित, कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई-कुलपति
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

