जोधपुर, शहर की उदयमंदिर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से 13 चोरी की बाइक बरामद की गई। थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मतोड़ा निवासी गुलाब सिंह पुत्र भोम सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई।
जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उसने शहर के अलग-अलग थाना इलाकों से कुल 13 वाहन चुराए थे। जिसमें तीन चोरी के वाहन उसने जगदीश को दिए। मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी गुलाब सिंह से चोरी के 10 वाहन जप्त किए।
लोहावट निवासी जगदीश पुत्र मोटाराम को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी जगदीश के पास से पुलिस ने चोरी के तीन वाहन जप्त किए। थानाधिकारी यादव ने बताया कि आरोपी जगदीश को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। आरोपी गुलाब सिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है।
ये भी पढें – श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत जोधपुर के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

