जोधपुर, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत की ओर से संस्थापक ईशान निर्मल राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज जोशी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी अंकित पुरोहित ने बताया कि जोधपुर में संयोजक हिमांशु शर्मा सहसंयोजक मैना व्यास द्वारा सर्व ब्राह्मण कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह रामऋषि महाराज गड्डी आश्रम सिवांची गेट जोधपुर में चिकित्सा, मीडिया, समाजसेवी, प्रशासनिक, पुलिस, सामाजिक संस्थान, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रो में कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले 51 प्रतिभाओं का प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा व मोमेंटो देकर सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरूूूआत राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी की अगुवाई में दीप प्रज्वलित कर व पण्डित ओम श्री राम के सानिध्य में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर किया गया।

51 कोरोना वॉरियर्स सम्मान

इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीनाक्षी दाधीच प्रदेश महासचिव विनोद शुक्ला प्रदेश सचिव पंकज व्यास उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार बोहरा राजस्थान महासचिव विमल कुमार शर्मा जयपुर जिला महासचिव प्रदीप पाराशर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शशि प्रकाश शर्मा, जोधपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश जोशी जिला महासचिव जय गोपाल पुरोहित, जोधपुर विधि सलाहकार सुनील ओझा युवा प्रकोष्ठ जिला महासचिव सूरज पुरोहित, महिला प्रकोष्ठ संगीता शर्मा कार्यकारी, अध्यक्ष अंजू जोशी, उपाध्यक्ष शिवानी शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, उपाध्यक्ष पूजा दवे, भाजपा चौपासनी मंडल मंत्री संजय धारू, सदस्य कमलेश छंगानी सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन आनन्द प्रकाश कल्ला द्वारा किया गया। अंत में एडवोकेट संजीव व्यास ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढें – शेरगढ़ के तेना में सरपंच उपचुनाव में 3 बजे तक 68.12 प्रतिशत मतदान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews