Doordrishti News Logo

जोधपुर राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट (आरजेएस) के 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक जारी रहेगी। ऑनलाइन भुगतान जमा कराने की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 के 89 व 2021 के 31 खाली पदों पर भर्ती की जा रही है।

दोनों साल के कुल 120 पदों में से 49 पद सामान्य वर्ग के, एससी वर्ग के 18, एसटी के 13, ओबीसी के 24, ईडब्ल्यूएस के 11 व एमबीसी वर्ग के 5 पद आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के 5 पद रखे गए हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का लॉ में ग्रेजुएट होना जरूरी है। लॉ ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाला छात्र भी अगर अर्हता पूरी करता है तो आवेदन कर सकेगा, लेकिन मुख्य परीक्षा से पूर्व उसके पास लॉ की डिग्री होनी चाहिए।

प्रत्येक अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी भाषा तथा राजस्थानी बोलियों व सामाजिक रूढिय़ों का ज्ञान होना चाहिए। आवेदक 1 जनवरी 2022 को कम से कम 21 साल की आयु तथा 40 साल की आयु पूरी किया नहीं होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं महिला के मामले में ऊपरी आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़े – 15 एडी बेकरी के तीन मंजिला भवन में टॉप फ्लोर पर लगी आग

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026