- बोलेरो कैम्पर में आए लुटेरे
- ग्राहकों से रुपए कलेक्शन कर बाइक से आ रहा था सेल्समेन
- प्रताप नगर चुंगी नाके के पास हुई बारदात
जोधपुर, शहर में मंगलवार को प्रतापनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल सवार सेल्समैन से 4 लाख 42 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। सफेद रंग की बोलेरो कैम्पर में आए लुटेरों ने कलेक्शन कर बैग में रुपए लेकर आ रहे सेल्स मैन को बीच रास्ते लूट लिया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार सेल्समैन के बैग में 4 लाख 42 हजार रुपए होना बताया गया, लूट की राशि को लेकर अलग-अलग बयान आने से पुलिस इसे संदेह जता रही है। एसीपी नीरज ने बताया कि पीड़ित महिपाल विश्नोई विमल पान मसाला की दुकान में मुनीम है।
मंगलवार को वह दुकानों से रुपए के कलेक्ट कर प्रताप नगर चुंगी नाके के सामने विनायक कालोनी की गली से जा रहा था उसी समय सफेद बोलेरो कैम्पर में कुछ लोग आए और उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए,यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की प्रतापनगर पुलिस जांच कर रही है। सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने उसके साथ हथियार दिखाकर मारपीट की लेकिन फुटेज में ऐसा कुछ नजर नही आने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
ये भी पढ़े – जेल में मोबाइल मिलने का मामला: दो बंदियों को पूछताछ के लिए थाने लाए
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

