Doordrishti News Logo
  • आज हो सकती है पोस्टमार्टम की कार्रवाई
  • संदिग्ध लोगों से पुलिस की पूछताछ

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बनाड़ रोड पर गत बुधवार की रात को अपने कबाड़ की दुकान में संदिज्ध हालात में जले तुलसीराम को शव परिजन ने पांचवें दिन भी नहीं उठाया। आज इसमें पोस्टमार्टम करवाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। परिजन मुआवजा और हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

इधर पुलिस की तरफ से हत्या के इस प्रकरण में संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई है। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। समाज के लोगों और परिजन के बीच रविवार को भी वार्ता हुई। मगर रात में वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए ऐसा बताया जाता है।

तुलसाराम खटिक नशे की प्रवृति से दूर रहे हैं। अपने समाज में उन्होंने पहचान बना रखी थी। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी तुलसीराम की मौत को लेकर समाज के लोग अपूरणीय क्षति भी बता रहे है। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार उनके किसी प्रकार का नशा किए जाने की बात सामने नहीं आई है।

गत बुधवार की रात को बनाड़ रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में उसके संचालक तुलसाराम खटिक पुत्र कालूराम की संदिज्ध हालात में मौत हो गई थी। दुकान में आग लगी थी। मगर उसके पुत्र रवि का आरोप है कि उसके पिता की हत्या की गई है। इस पर बनाड़ थाने में अगले दिन हत्या का केस भी पुत्र ने दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही कारण का खुलासा हो पाएगा। परिजन शनिवार को मुख्यमंत्री निवास के बाहर भी धरने पर बैठे थे।

ये भी पढ़े – सात दिवसीय कार्यशाला गूंज-2021 के तहत साइबर अपराध पर व्याख्यान

https://doordrishtinews.com/electric-trains-will-run-in-jodhpur-railway-division/administration/

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026