Doordrishti News Logo

चार माह बाद में कोर्ट में इस्तगासे से केस दर्ज

जोधपुर, शहर के कायलाना झील में गत 24 मार्च को एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। अब उसके पिता ने कोर्ट में इस्तगासा लगाकर देवनगर थाने में उसके चार दोस्तों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। इसमें मारपीट कर लूटपाट का भी आरोप है।

देवनगर पुलिस ने अब प्रकरण में जांच आरंभ की है। देवनगर पुलिस ने बताया कि शांतिप्रिय नगर मसूरिया निवासी विजय नारायण पुत्र राधेश्याम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गत 24 मार्च को उसके पुत्र 19 साल के राघव उर्फ तुलाश की कायलाना में डूबने से मौत हो गई थी। तब पुलिस ने घटना में मर्ग की कार्रवाई की थी।

मगर अब पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र की हत्या क्षेत्र के रहने वाले विवेक उर्फ कचारिया, अभिषेक, राहुल एवं किशन उर्फ नैनकिया ने मिलकर की है। इन लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की और रूपए छीन लिए थे।

रिपोर्ट में आरोप है कि ये लोग उसके पुत्र को कायलाना लेकर गए जहां पर मारपीट की और रूपए लूटे। फिर उसे कायलाना में डाल दिया गया था। देवनगर पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब हत्या व लूटपाट में केस दर्ज किया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

>>> परिवार की दोस्ती: युवती को परिचित दोस्त ने कमरे में बंद कर किया कैंची से प्राणघातक हमला

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026