Doordrishti News Logo

जोधपुर, वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 17 अप्रैल से बंद मेहरानगढ़ दुर्ग आगामी 8 जुलाई से पुन: खोला जाएगा। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह जसोल ने बताया कि सरकारी गाइड लाइन के अनुसार अनलॉक के दौरान विभिन्न होटल्स, गेस्ट हाउस, सरकारी म्यूजियम, व अन्य पर्यटन स्थलों को खोला गया है।

इसी को ध्यान में रखते हुए और गाइड एसोसिएशन, ट्रैवल एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, गेस्ट हाउस मालिक इत्यादि के अनुरोध और विचार विमर्श के बाद आगामी 8 जुलाई को मेहरानगढ़ खोला जाएगा। इससे न सिर्फ पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को राहत मिलेगी अपितु छोटे छोटे व्यापारियों को भी पुन: रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मेहरानगढ़ खुलने पर पर्यटकों के सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है जिसमें ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था रहेगी, सीमित संख्या में ही आगंतुकों को प्रवेश दिया जाएगा, डिजिटल थर्मोमीटर से जांच, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना, समय-समय के अंतराल पर परिसर का सेनेटाइजेशन, व अन्य सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाएगा।

>>निजी बस-ट्रेक्टर में भीषण टक्कर,मची अफरातफरी

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026