Doordrishti News Logo

जोधपुर, कविमित्र समूह द्वारा रविवार को मासिक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का प्रारम्भ लुधियाना की रोशनी सिंह की कविताओं से हुआ। अर्पण कर दिया था मैंने / मन का फूल तुम्हें। युवा कवयित्री शिवानी पुरोहित जिनकी कविताओं में प्रेम के अनेक रंग उभर कर आते हैं, ने प्रेम को जानने का सूत्र दिया – हर कोई प्रेम को जानना चाहता है/ लेकिन प्रेम एक साधना है / खुद को भूलना होता है।

ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी

प्रशासनिक अधिकारी दशरथ कुमार सोलंकी ने अपनी कविताओं द्वारा याद दिलाया कि देश की संस्कृति आज गांवों में जिंदा है। ‘उधार’ कविता में कहते हैं- मैं माटी से भीनी खुशबू उधार लूंगा / आकाश से लूंगा ऊंचाई और मर्यादा / जल से तृप्ति/ अग्नि से तपन/ वायु से वेग। उदयपुर के शैलेन्द्र ढड्ढा ने अपनी कविता में प्रकाश और अंधकार के रिश्ते को नई रूप में परिभाषित करते हुए कहा-चल किरण तुझे अंधेरे से मिला दूं / देख एक दुनिया जहां तू नहीं है।

ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी

एक अन्य कविता रचनात्मकता और निर्दोषता का मिलन ही भगवान है। रेणुका श्रीवास्तव ने यही जाना मैंने/ खो देना/ पाने जैसा ही आता सबके हिस्से/ हम खो देते / और वो पल / अटका रहता ताकता हमको कविता प्रस्तुत की। ज्योति तिवारी ने अपनी रचना- घर आंगन में लौटी चिड़िया/ हवा हुई है उजयाली/लौटेगी फिर खुशहाली सुनाई।

Buy Best deals & save money everyday👆

वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद वैष्णव ने किताबों की तुलना बुजर्गों से करते हुए कहा-घर के/बुजुर्ग सी/हो गई है किताबें/आजकल/ जिसके कुछ पन्ने फट चुके तो/ कुछ पढ़ने लायक नहीं बचे/ उन पन्नों में लिखे शब्दों में/ किसी की दिलचस्पी नहीं है ।

गोष्ठी के अंत में मकबूल शायर अशफाक अहमद फौजदार ने अपने कलाम पेश किये- गैर मुल्की परिंदे भी यहां आकर खूब किलोल करते हैं/दोस्तों सभी का खैर मकदम हुआ है पत्थरों के शहर में।

गोष्ठी में बीकानेर की वरिष्ठ साहित्यकार मोनिका गौड़, डॉ. फतेह सिंह भाटी और रंगकर्मी कमलेश तिवारी ने उपस्थित रह कर कवियों की हौसला अफजाई की। अंत में संस्था के अध्यक्ष शैलेन्द्र ढड्ढा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन प्रमोद वैष्णव का था।

>>> निजी बस-ट्रेक्टर में भीषण टक्कर,मची अफरातफरी

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026