Doordrishti News Logo

किसानों की विधुत सबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा

जोधपुर, भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों द्वारा डिस्कॉम में दिए सांकेतिक धरने के बाद डिस्कॉम अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में किसानों की विधुत सबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मांग पत्र राशि जमा करवा किसानों के लंबित कृषि कनेक्शन जारी करने के मुद्दे पर अधिकारियों द्वारा 10 जुलाई तक विधुत सामग्री उपलब्ध करवाकर डिस्काम क्षेत्र में 10 हजार व जोधपुर में 3000 कृषि कनेक्शन 31 जुलाई तक चालू करने का आश्वासन दिया।

भारतीय किसान संघ धरना

सभी किसानों जिन्होंने मांग पत्र जमा करवा दिया है उन्हें प्राथमिकता सूची के आधार पर विधुत सामग्री व ट्रासफार्मर जारी करने की संभावित तारीख सहित किसानों की सूचियां सबडिविजन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने व कनेक्शन जारी करने को प्रतिदिन की प्रोग्रेस वाट्सएप के जरिये डिस्काम मुख्यालय पर मंगवाकर विशेष निगरानी करके पारदर्शिता बरतने पर सहमति बनी।

सभी किसानों को उनका नंबर आने पर कनेक्शन से संबंधित पूरी विधुत सामग्री एक साथ जारी करके विधुत सामग्री हेतु बार-बार चक्कर से निजात दिलाने पर भी सहमति बनी।
इसी प्रकार वार्ता में स्वीकृत पॉवर ट्रासफार्मर 30 जून तक लगाने पर सहमति बनी। गुमानपुरा 220 जीएसएस पर लगे अतिरिक्त पॉवर ट्रासफार्मर को 15 जुलाई तक चालू करने का आश्वासन दिया गया।

Check deal’s before over👆

कृषि कनेक्शनों के नाम परिवर्तन हेतु विशेष अभियान चला कर त्वरित रूप से निस्तारण करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान उपस्थित अधिकारीयों ने डिस्काम प्रबंध निदेशक के जिले से बाहर होने के कारण उनसे दूरभाष पर बात करके उनकी ओर से सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

वार्ता में डिस्काम मुख्यालय मुख्य अभियंता पी आर धोबी, जोधपुर जोनल मुख्य अभियंता इम्तियाज बेग, अधीक्षण अभियंता प्रेमसिंह चौधरी, प्रबंध निदेशक के तकनीकी सलाहकार (अधीक्षण अभियंता) बीएल दहिया, अधीक्षण अभियंता स्टोर, अधिशाषी अभियंता मांगीलाल बेंदा सहित प्रमुख अधिकारी व भारतीय किसान संघ की ओर से प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर,जोधपुर जिला अध्यक्ष नरेश व्यास, जिला उपाध्यक्ष गोरधनराम सियाग, जिला प्रचार प्रमुख श्रवण भादू उपस्थित थे।

Check more detail’s👆

23 जून को लंबित कृषि कनेक्शन व वार्ता के बाद 31 जुलाई तक कनेक्शन जारी करने के लक्ष्य पर बनी सहमति

जिला लंबित कनेक्शन 31 जुलाई तक लक्ष्य
जोधपुर 4897 3000
बाड़मेर 3165 1500
बीकानेर 2625 1500
चुरू 2026 1000
जैसलमेर 1548 600
जालौर 1712 400
हनुमागढ़ 2772 600
गंगानगर 2169 600
पाली 1563 500
सिरोही 867 300

>>> आपातकाल एक काला दिवस कार्यक्रम आज

Shop now 👆

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026