Doordrishti News Logo

सोनू सूद ने बचाई एक मासूम की जिंदगी

जोधपुर, जालोर के दिहाड़ी मजदूर भगाराम की 21 दिन की बालिका मुंबई में दिल के छेद की सर्जरी करवाकर घर लौट आई है। फिल्म अभिनेता व समाजसेवी सोनू की सहायता से उसकी मुंबई में सफल सर्जरी हो पाई।

यह बालिका आज सुबह परिजनों के साथ वायुमार्ग से जोधपुर पहुंची और यहां से सड़क़ मार्ग से अपने घर के लिए रवाना हुई। बच्ची के परिवार ने सोनू सूद की इस दयालुता से प्रभावित होकर बेटी का नाम ही सोनू रख दिया है।

सर्जरी करवाकर घर लौटी

जालोर के गोडीजी निवासी भगाराम माली के घर गत एक जून को बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची के दिल में छेद था। निजी अस्पताल में इसके इलाज के लिए आठ लाख रुपए खर्च बताया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी। पड़ोसी दीपक सोलंकी के कहने पर सांचौर निवासी योगेश जोशी ने सोशल मीडिया के 8i से सोनू सूद से मदद मांगी।

जानकारी मिलते ही सोनू ने 10 जून को जोधपुर से प्रतिनिधि हितेश जैन को जालोर भेजा। बच्ची को जोधपुर लाकर यहां से फ्लाइट से मुंबई ले जाना था। सांस में परेशानी होने की वजह से बच्ची को एंबुलेंस में 0

वहां 14 जून को उसकी सर्जरी हुई। रविवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसे मुंबई से जोधपुर लाने के लिए सोनू सूद के जोधपुर प्रतिनिधि हितेष जैन मुंबई पहुंचे और सुबह फ्लाइट से जोधपुर लेकर आए। यहां बच्ची को सड़क़ मार्ग से जालोर ले जाया गया।

उसके पिता भगाराम का कहना है कि सोनू सूद ने उनकी बेटी का दूसरा जीवन दिया है, वे नहीं होते तो बच्ची को कोई नही बचा सकता था। यह जीवन उन्हीं का दिया हुआ है, इसीलिए बच्ची का नाम ही सोनू रख दिया है। हितेष जैन ने बताया कि बच्ची की मुंबई के एसआरसीसी अस्पताल में सर्जरी करवाई गई। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

>>> योग विद्या विश्व में भारत की पहचान- शेखावत

Amazon
Click on image 👆

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026