Doordrishti News Logo
  • बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना
  • बधाई कार्ड का किया विमोचन

जोधपुर, बेटी बचाओं बेटी पढाओ के तहत अब सरकारी अस्पतालों में बेटी के जन्म पर जिला कलक्टर की ओर से अस्पताल से छुट्टी के समय माता को हार्दिक बधाई का कार्ड प्रदान किया जायेगा। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में संस्थागत प्रसव में बेटी के जन्म पर खुशी व्यक्त करने के लिए माता के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के समय में यह हार्दिक बधाई संदेश प्रदान किया जायेगा।

 बेटी जन्म जिला कलक्टर

बधाई कार्ड का विमोचन

जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र सभागार में बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजना के तहत बेटी के जन्म पर बधाई देने के लिए महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए हार्दिक बधाई कार्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटा व बेटी में कोई भेदभाव नहीं किया जाए। दोनो को आगे बढाने के समान अवसर दिए जाएं।

बेटी रूपी फूल का घर के आंगन में खिलने दें, उसे इस दुनिया में जन्म लेने देवे व उसका बेहतर पालन पोषण लड़के की तरह ही करें। बेटी के भी सभी तरह के टीकाकरण सुनिश्चित कराएं, बेटी के भी जन्म पर उसी तरह लाड प्यार के साथ देखभाल, उच्च शिक्षा व आगे बढने के अवसर प्रदान कराएं ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके व देश व परिवार को गौरवान्वित कर सके।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई ने बताया कि यह हार्दिक बधाई कार्ड विभाग द्वारा तैयार करवाया गया है व जिला कलक्टर की ओर से अस्पताल में दिया जायेगा। जहां सरकारी चिकित्सकों द्वारा बेटी जन्म के बाद माता के डिस्चार्ज होने पर उसी समय माता को प्रदान किया जायेगा।

विश्नोई ने बताया कि इस कार्ड के दूसरी ओर एवं वर्ष में बेटी को लगने वाले टीकों की जानकारी भी प्रकाशित की गई है तथा मुख्यमंत्री राजश्री योजना में मिलने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण पुरोहित, अतिरिक्त कलक्टर प्रथम एमएल नेहरा, अतिरिक्त कलक्टर मुकेश कुमार कलाल, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास श्रवण सिंह राजावत, परियोजना निदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राजश्री योजना

जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री राजश्री योजना में मिलने वाली सहायता के तहत बेटी जन्म के समय 2500 रूपए, एक वर्ष के टीकाकरण पर 2500, पहली कक्षा में प्रवेश पर 4000 हजार, कक्षा 6 में प्रवेश पर 5000 हजार, कक्षा 10 में प्रवेश पर 11000 व कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण करने पर 25000 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है।

>>> सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026