Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की सिटी बसें लंबे समय से बंद पड़़ी हैं जिससे शहर की गरीब जनता को परेशानी का सामना पड़ रहा है। उन्हे अस्पताल या किसी जरूरी काम से जाना है तो टैक्सी करके जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब सरकार ने अपने कमाई के साधन रेल, रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन शुरू कर दिया है तो सिटी बसों पर पाबंदी जारी रखना गरीबों के अधिकार का हनन है।

जो सफर बीस रुपए में हो जाता था उसके लिए 100-150 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। कोरोनाकाल में शहर की जनता पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रही है उसके साथ सिटी बसें बंद होने से उनकी जेब पर और भार बढ़ गया है। इसके साथ ही जोधपुर सिटी बसों का एक साल का टैक्स माफ करने और आर्थिक पैकेज देने की मांग भी उठ रही है।

सिटी बसों के संचालक 15 माह से कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट झेल रहे हैं। बस मालिकों का कहना है कि परिवहन विभाग का टैक्स भी उन्हें कर्जा लेकर चुकाना पड़ा है। यही नहीं इंश्योरेंस का पैसा भी बर्बाद हुआ है। बस मालिकों पर टैक्स, इंश्योरेंस, टायर, मेंटिनेंस, चालक-परिचालक का वेतन आदि का खर्च भी बढ़ गया है।

भविष्य में भी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि अभी कोरोना के कारण जो हालत बने हैं, उसको देखते हुए एक साल के लिए टैक्स माफ करने और सभी के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए ताकि सिटी बस मालिक आर्थिक संकट से मुक्त हो सकें।

>>> 6 माह में 50 बार बढ़े पेट्रोल व डीजल के दाम

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026