Doordrishti News Logo

जोधपुर, न्याय के देवता भगवान शनिदेव की जयंती ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लॉकडाउन की गाइडलाइन के चलते भक्तों को शंनि मंदिरों में प्रवेश नहीं दिया गया। केवल पुजारी व मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शनि भगवान की पूजा अर्चना कर तेलाभिषेक किया। कई मंदिरों में दर्शनों की ऑनलाइन व्यवस्था की गई। शनि जयंती पर आज शहर में श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया।

शनि जयंती

कोरोना के वैश्विक महामारी के चलते शहर में लोगों ने आज घरों में ही शनि जयंती मनाई। उन्होंने शनिदेव का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया। शनि मंदिरों में पुजारियों ने तेलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते शनि मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। प्रतापनगर स्थित हनुमान शनिधाम मंदिर में शनि जयंती महोत्सव गाइडलाइन के अनुसार मनाया गया।

शनि जयंती

पुजारी गोपाल महाराज ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिथि वार्ड  नंबर 16 की पार्षद अंजू सिसोदिया थी जबकि समाजसेवी योगिता खींची एवं जीनगर महासभा के सचिव पूनम चंद खींची विशिष्ठ अतिथि थे। कार्यक्रम ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। इसके बाद पंडित दामोदर भारद्वाज के सान्निध्य में संकल्प पूजा की गई। इसके बाद गंगा जल, गुलाब जल, इत्र व सरसों के तेल द्वारा अभिषेक किया गया।

ये भी पढ़े – वट-सावित्री पूजा प्रकृति प्रेम की पूजा है

दोपहर में सर्वबाधा निवारक हवन कर भगवान को भोग लगाया गया। शाम को महाआरती के साथ ही एक दिवसीय महोत्सव की पूर्णाहुति हुई। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए भक्तजनों के लिए कार्यक्रम की ऑनलाइन व्यवस्था की गई। सभी अनुष्ठान पंडित दामोदर भारद्वाज, पंडित सुमित नारायण दवे तथा पंडित देवेन्द्र दाधीच महाराज की देखरेख में हुए।

चमत्कारिक दक्षिण मुख सिगनापुर सिद्ध शनि पीठ शनिधाम शास्त्रीनगर में सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए शनि जयंती मनाई गई। महंत हेमंत बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर शनिधाम में तेल से दक्षिणमुखी शनि देव के अभिषेक किया गया। रात को भोग लगाकर महाआरती की गई। इसी तरह जूनाखेड़ापति बालाजी मंदिर और शनिश्चरजी का थान स्थित शनि मंदिरों में भी शनि भगवान की प्रतिमा पर तेलाभिषेक किया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026