Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सांगरिया से एक ट्रक चोरी हो गया। इस ट्रक का आज दूसरे दिन भी पता नहीं चला है। अन्य स्थानों से वाहन चोरों ने मोटरसाइकिलें चोरी की। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में धायलों की ढाणी डांगियावास निवासी बुधाराम पुत्र कंवराराम विश्नोई ने बताया कि 9 जून को उसने अपना ट्रक बासनी पुल के पास सांगरिया क्षेत्र में खड़ा किया था। जिसको अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

बाइक चोरी

बिलाड़ा के तिलवासनी निवासी प्रकाश पुत्र भारतराम विश्नोई ने बासनी पुलिस को बताया कि वह एम्स अस्पताल आया। जहां पर गेट संख्या 3 पार्किंग के सामने खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह बनाड़ थाने में ही दी रिपोर्ट में रावत फांटा के पास गैस गोदाम रोड से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसमें उसने किसी मुकेश नाम के शख्स पर बाइक चोरी का आरोप लगाया है। इसी तरह देवनगर पुलिस ने बताया कि लाला लाजपतराय कॉलोनी निवासी सुनील पुत्र भैराराम सोलंकी की बाइक पाल लिंक रोड से चोरी हो गई। जबकि बोरानाडा पुलिस के अनुसार निजी बैंक के पास गली में रहने वाले किरताराम दर्जी की बाइक अज्ञात चोर ले गया।

ये भी पढ़े –साइबर क्राइम: खाते से निकाली गई 45 हजार की राशि रिफंड

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026