Doordrishti News Logo

झालामंड स्थित एसबीआई एटीएम से छेड़छाड़

जोधपुर, शहर के झालामंड क्षेत्र में एक युवक ने पहले जमकर शराब पी। इसके बाद और शराब पीने की तलब हुई तो पहले एक मंदिर में चोरी करने घुसा, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद उसने पाली रोड पर लगे एसबीआई के एक एटीएम से रुपए निकालने के लिए उसे तोड़ डाला, लेकिन रुपए नहीं निकाल पाया। एटीएम में तोडफ़ोड़ के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसमें अभी कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया है।

शहर के झालामंड क्षेत्र में पाली रोड पर आज दिन में एक युवक को नवदुर्गा के बाहर लगे एसबीआई के एटीएम में तोडफ़ोड़ करते देख कुछ लोगों ने देख लिया. इसके बाद क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने युवक को पकड़ा लिया। शराब के नशे में धुत युवक ने तब तक एटीएम को काफी तोड़ दिया, लेकिन उसमें से रुपए निकालने में नाकाम रहा। लोगों ने पकड़ कर उसकी धुनाई की।

युवक के पास मंदिर में आरती के समय बजाने वाली पीतल की एक घंटी भी मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि थोड़ी शराब पीने के बाद उसे और शराब पीने की इच्छा हुई। जेब में पैसे नहीं थे. इस पर वह एक मंदिर में जा घुसा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इस पर वह मंदिर में रखी पीतल की घंटी को ही ले आया। सामने एटीएम नजर आने पर इसमें घुस गया। उसने एटीएम का काफी हिस्सा तोड़ डाला। नशे में युवक ढंग से बोल भी नहीं पा रहा था। इस बाबत पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े – एसओजी की कार्रवाई: 35 हजार के असली के बदले दे रहा था लाख रूपए के नकली नोट

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026