Doordrishti News Logo

सप्ताह भर सांचोर में डेरा डाले रही एसओजी टीम

जोधपुर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)ने सांचोर में एक व्यक्ति के नकली नोटों के गोरख धंधे का पता लगाकर हिरासत में लिया है। उससे कड़ी पूछताछ चल रही है। वह असली के बदले नकली नोट देता था। 35 हजार पर लाख रूपए के नकली नोट देता।
एसओजी निरीक्षक जब्बरसिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सांचोर में एक व्यक्ति नकली नोट का काम धड़ल्ले से कर रहा है, जिस पर वो सांचोर पहुंचे। वहां गोपनीय जानकारी जुटाई तो सामने आया कि एक जना नकली नोट दे रहा है। तब उसके मोबाइल जुटाए, फिर व्हाटसएप कॉल के जरिए उससे असली नोट दे नकली नोट की डिमांड की। इसके लिए वे छह दिनों तक सांचोर में डेरा डाले बैठे रहे। उसकी लोकेशन व हुलिया सहित अन्य तस्दीक की।

आखिर में बुधवार को जोधपुर से एसओजी की टीम के हैड कांस्टेबल हजारीराम, कांस्टेबल मनहीत सिंह व धर्मेंद्र कुमार को सांचोर बुलाया। इसके बाद उससे फोन पर बात की तो उसने बताया कि वो 35 हजार के असली नोट के बदले एक लाख रुपए के नकली नोट दे देगा। जिस पर उससे नोट लेने की बात की तो उसने विश्नोई धर्मशाला पर निरीक्षक को आने का कहा। उससे पहले उस इलाके में अलग अलग जगह पर पहले से टीम को बैठा दिया। फिर एक कार लेकर निरीक्षक जब्बर सिंह वहां पहुंचे। तो परेवा, चितलवाना जिला जालोर निवासी मोहन लाल पुत्र सुरेंद्र विश्नोई वहां पहुंचा। उसे कार में बैठे निरीक्षक ने कहा कि ये लो 35 हजार रुपए अब एक लाख रुपए दे दो। तो उसने कहा कि उसके पास इतने रुपए नहीं है, वो तो लाने पड़ेंगे। अभी उसके पास सिर्फ 25 हजार रुपए ही है। तो तुरंत टीम को इशारा कर बुलाया और मोहनलाल को धर दबोचा। अब इससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े – रिफंड के लिए कस्टमर केयर पर की बात, खाते से 1.56 लाख पार

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026