Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र मेें एक युवक का अपहरण करके मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक और अपहरणकर्ताओं के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। मृतक हैदराबाद में गैस एजेंसी में काम करता था। वह पांच दिन पहले ही घर आया था।

मतोड़ा थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि इंदों का बास निवासी रामस्वरूप विश्नोई का अपहरण करने की सूचना मिली। इस पर जगह जगह नाकाबंदी करवाई गई। तब तक अपहरणकर्ता भोजासर थाना क्षेत्र के रड़क़ाबेरा गांव के पास अपह्रत युवक के साथ बेहरमी से मारपीट कर सड़क़ पर पटक कर भाग गए।

पुलिस को सूचना मिली कि रामस्वरूप रड़क़ाबेरा सड़क़ मार्ग पर पड़ा है। इस पर रामस्वरूप को फलोदी अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के रास्ते में लिए गए बयानों के आधार पर अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। भोजासर, मतोड़ा, लोहावट पुलिस थाना की अलग-अलग टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।

रामस्वरूप की मौत के बाद उसके परिजन मोर्चरी में जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतक युवक की तरफ से पुलिस को दिए गए बयानों में बताए गए अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। उक्त घटना में रणीसर निवासी महावीर खावा, मोरिया निवासी मनीष, बालकृष्ण मांजू, ओमप्रकाश, सुनील सियाग शीशपाल भादू के नाम बयान में बताए गए है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव उठाया नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े – विवेक विहार में तीसरा ब्लाइंड मर्डर

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026