Doordrishti News Logo

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण के लिए समय-समय पर प्रोत्साहित करते हुए पौधरोपण एवं वृक्षारोपण पर जोर दिया जाता रहा है। मारवाड़ के लोगों ने सदियों पूर्व ही पर्यावरण का महत्व समझ लिया था। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी मिशाल के रूप में इतिहास में प्रसिद्ध खेजड़ली ग्राम में वृक्षों की रक्षा करते हुए शहीद हुए विश्नोई समाज के 363 शहीदों के बलिदान को अक्षुण्ण बनाने हेतु लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

Statue of martyr Amrita Devi will be established in the memorial built in memory of Khejadli martyrs

मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक पर्यावरण संरक्षण शहीदों के खेजड़ली गांव में स्मारक व शहीदों का नेतृत्व करने वाली अमर शहीद अमृतादेवी की मूर्ति हेतु बजट घोषणा की गई। बजट वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत शहीदों की याद में स्मारक एवं शहीद अमृतादेवी की मूर्ति मय छतरी की स्थापना कार्य के लिए बजट में 45 लाख की राशि का अनुमोदन किया गया। इस कार्य के लिए जेडीए द्वारा निविदाएं आमंत्रित की चुकी हैं। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा खेजड़ली ग्राम में वृक्षों की रक्षा करते हुए शहीद हुए 363 शहीदों की याद में वृत्ताकार स्मारक का निर्माण कर चारों ओर पत्थर के पैनल लगा कर उन पर शहीदों के नाम लिखवाये जाएंगें। वृत्ताकार भाग के मध्य शहीद अमृतादेवी की मूर्ति मय छतरी स्थापित की जाएगी। जेडीए द्वारा पैनल एवं छतरी में प्रकाश व्यवस्था के क्रम में विद्युतीकरण का कार्य भी करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री का ध्येय है कि इस स्मारक के बनने से विश्व पर्यावरण के संबंध में जागरूकता बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि मारवाड़ के पर्यावरण शहीदों की याद में हर वर्ष खेजड़ली गांव में मेला आयोजित किया जाता है।

ये भी पढ़े – आसाराम स्वस्थ, बैरक में भेजा

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026