जोधपुर, राज्य सरकार द्वारा हर अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध करवाने के निर्देशों की पालना में मंगलवार को शहर विधायक मनीषा पंवार और उत्तर महापौर कुंती परिहार ने राजकीय ह्यूसन जिला अस्पताल महिलाबाग में 5 कंसंट्रेटर मशीनों को भेंट किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां किए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी भी ली।

शहर विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के अनुरूप हर व्यक्ति को उचित चिकित्सा मिले उसी को लेकर यह मशीनें भेंट की है। इस मौके पर महापौर कुंती परिहार ने आमजन से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाने की अपील की। उनके साथ अन्य जनप्रतिनधि भी उपस्थित थे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों ने उन्हें वहां करवाए जा रहे टीकाकरण और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
ये भी पढ़े – सैन समाज ने मुख्यमंत्री मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
Related posts:

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

