जोधपुर, कोरोना वैश्विक महामारी के संकट के समय रक्त की कमी को देखते हुए ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी के तत्वावधान में विभिन्न अस्पतालों की ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविरों में आज महात्मा गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह रक्तदान का शिविर का आयोजन किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी व सचिव मीना सांखला ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर के संयोजक मनोज सोनी के नेतृत्व में अरुण खींची रीना सोनी मुकेश सोनी ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सोशल डिस्टेंस की पालना की गई।
रक्तदान शिविर के पश्चात ग्लोबल रिलीफ सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल महात्मा गांधी अस्पताल की अधीक्षक डॉ राजश्री बेहरा से मिलकर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग की गई।
रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजश्री उप अधीक्षक डॉ मंजू प्रजापत डॉ. योगीराज,डॉ.ऋतुराज सीनियर टेक्नीशियन नारायण सिंह इंदा व राम कंवर ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
ये भी पढ़े – शब्द का बढ़ाएं ज्ञान, जिज्ञासा का करें समाधान
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

