जोधपुर, सोपान सेवा संस्थान ने हिंदू सेवा मंडल के साथ मिलकर जरूरतमंदों को राम खिचड़ी का वितरण किया। सोपान सेवा संस्था के अध्यक्ष संजय गौड़ ने बताया कि हिंदू सेवा मंडल जोधपुर के विष्णु चंद्र प्रजापत और मंत्री राकेश गौड़ ने मिलकर कोविड-19 से प्रभावित हुए परिवारों को राम खिचड़ी के 400 पैकेट का वितरण किया।
सोपान सेवा संस्थान के सुरेश सोलंकी ने बताया की हिंदू सेवा मंडल के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य में सहयोग करते हुए सोपान सेवा संस्थान के सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि सेवा के इस कार्य में संस्था द्वारा राम खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों में इसका वितरण किया जाए।

इसके तहत आज संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर राम खिचड़ी बनाई और जरूरतमंदों में इसका वितरण हिंदू सेवा मंडल के माध्यम से करवाया इस अवसर पर संस्था के संपतराज सर्वा, अभय सिन्हा, मनीष गौड़,श्याम मेहरा,अशोक शर्मा, भगवान दास, हुकम सिंह, महेश लुकड, कैलाश आचार्य, लोकेश गौड़, गणेश सिंह, अनिल गौड़, सौरभ गौड़,महेंद्र बालड, शैलेंद्र सिंह, सुनील मेहता, मेहबूब खान, मोहित गौड़, तसलीम खान और सस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ये भी पढ़े – शब्द का बढ़ाएं ज्ञान, जिज्ञासा का करें समाधान
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

