जोधपुर, राधा कृष्ण मंदिर राम द्वारा घोड़ों का चौक सेवा समिति की ओर से 27 अप्रैल से 31 मई तक जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करवाई गई। जिसमें एमजीएच में आए कोरोना पीड़ित परिवारजन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, होमगार्ड और रेलवे स्टेशन, ओलंपिक, सोजती गेट, नई सड़क के फुटपाथी जरूरतमंद लोगों को रोजाना सुबह 9.30 बजे 250 से 300 लोगों तक भोजन करवाया गया।

इसके लिए मातृशक्ति और युवा के सहयोग से 35 दिन की रसोई तैयार की गई। जिसमें कमलेश सोनी, मनु सोनी, दिनेश सोलंकी, राजेश सोनी, प्रवीण गिरि, प्रदीप सोनी, दीपक सोनी, बाबूलाल और उनकी टीम ने सहयोग किया। इस रसोई के काम का आज समापन किया गया। अंत में कमलेश सोनी ने मातृशक्ति और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़े – अखिल भारतीय अरोड़ा खत्री युवक- युवती परिचय सम्मलेन ‘मिलन2021’आयोजित
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

