Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेआईए के संरक्षक सदस्य एवं मैसर्स मेटलाइजिंग इक्विपमेंट कंपनी प्रालि. के सीईओ सुरेश चंद मोदी के असामयिक निधन से जोधपुर के सम्पूर्ण उद्योग जगत में शोक की लहर छा गई।

जेआईए के अध्यक्ष एनके जैन ने बताया कि हमारे प्रिय मित्र सुरेश चंद मोदी सीईओ, मेटलाइजिंग इक्विपमेंट कंपनी प्रालि का दिनांक 28 मई को असामयिक निधन का समाचार जानकर बहुत ही गहरा आघात पहुंचा है। जोधपुर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक सुरेश चंद ने इंजीनियरिंग के वास्तविक कौशल को लागू करते हुए, दुनिया भर में इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए बहुत नाम कमाया। आर एण्ड डी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करना उनकी इस सफलता का रहस्य था। वे और उनका पूरा परिवार नैतिकता और जीवन के मूल्यों के लिए जाने जाते थे और हमेशा समाज की सेवा के लिए अग्रिम पंक्ति में रहते थे।

उन्होंने बताया कि वे 1971 में एमबीएम से पास आउट हुए और हमेशा कॉलेज के कल्याण से जुड़े रहे। पूरे जोधपुर औद्योगिक क्षेत्र और एमबीएम के लिए आज का दिन दुःखद है। हमने एक महान उद्यमी को खो दिया जिसने जोधपुर को एक सबसे उन्नत इंजीनियरिंग इकाई के रूप में पहिचान दी। जो उपग्रह अनुप्रयोगों के लिए आवश्यक उपकरणों के आपूर्तिकर्ता के रूप में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जैसे संगठनों की सूची में शामिल है।

ये भी पढ़े – दक्षिण वार्ड 71 के कैम्प में 100 लोगों का वैक्सिनेशन

सुरेश चंद मोदी ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और वह इस कॉलेज द्वारा निर्मित अब तक के सबसे सफल इंजीनियर, प्रख्यात उद्योगपति और परोपकारी लोगों में से थे। उनके निधन से पूरी इंजीनियरिंग फर्टिलिटी सदमे में है। उद्योग जगत और जोधपुर के लिए उनके नुकसान को शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है। उनका प्राकृतिक चिकित्सा में पूर्ण विश्वास था, वे जोधपुर में चल रहे प्राकृतिक चिकित्सालय के मुख्य ट्रस्टी भी थे इन्होंने कोरोना अवधि के दौरान लगभग 10 माह तक इस महामारी से लड़ाई लड़ी। वे एक अत्यंत ही मिलनसार, मृदुभाषी, सौम्य एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनके देवलोकगमन से हमें बहुत ही दुःख एवं पीड़ा का अनुभव हो रहा है। परमपिता परमेश्वर की इच्छा के आगे सभी नतमस्तक हैं।

जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण इस गहन दुःख एवं वेदना की घड़ी में दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से यह प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को चिरशान्ति प्रदान करें और शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जोधपुर के गणमान्य नागरिकों और जेआईए के सभी पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भी सुरेश चंद मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026