जोधपुर, श्रीजैन ज्ञान मंडल सेवा ट्रस्ट और जागरूक युवा सेवा समिति सिटी पुलिस द्वारा कोरोनाकाल में सेवा कार्य जारी है। वह लगातार जोधपुर के विभिन्न अस्पतालों में निशुल्क शुद्ध सात्विक जैन भोजन का वितरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में उम्मेद अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों व परिजनों में खाना बांटा गया। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने अपने हाथों से खाने के पैकेट बांटे।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने जैन समाज के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका अभिवादन कर उन्हें सेवा कार्यों की जानकारी दी।

इस मौके पर जैन ज्ञान मंडल सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विनय कुमार जैन, संयोजक नितेश कावड़, नवनीत डागा, प्रमोद सोलंकी, अवनीत भंसाली, राजेंद्र भंडारी, महेंद्र वैष्णव तथा जागरूक युवा सेवा समिति के कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश सोनी, द्वारकाप्रसाद दाधीच, गोपाल चौहान, मोंटू सेन, किशन शर्मा, आनंद सोनी, चंद्रप्रकाश, पंकज सिंह, कमल सेन, जितेंद्र सोनी ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में एडीसीपी भागचंद मीणा, उम्मेद अस्पताल की अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई खांडाफलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत, सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीश सोलंकी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े – दो और दुकान सीज, ग्यारह हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

