जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की सेतरावा उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा बोरून्दा एवं गुड़ा विश्नोईयां में नवीन उप तहसील बनाए जाने कोे मंजूरी दी है। नव क्रमोन्नत तहसील सेतरावा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 55 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। नवीन उप तहसील बोरून्दा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 15 राजस्व ग्राम तथा नई उप तहसील गुड़ा विश्नोईयां में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 5 पटवार मण्डल एवं 27 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में विभिन्न नए तहसील एवं उप तहसील कार्यालय खोलने तथा उप तहसील क्रमोन्नत करने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जोधपुर जिले के लिए यह स्वीकृति दी है।
ये भी पढ़े :- युवाओं के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक देंगे एक माह का मूल वेतन
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

