जोधपुर, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में स्वप्रेरणा से अभिप्रेरित आरएमजीबी क्वीक रिस्पोंन्स टीम के तत्वाधान में बैंक के 51 सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। इस कोराना महामारी के दौर में भी 51 यूनिट रक्तदान देकर लोगों को कोरोना के विरूद्ध जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया।
पारस ब्लड बैंक सौजन्य से यह रक्तदान बैंक के सदस्यों द्वारा पारस ब्लड बैंक की मोबाईल ब्लड वैन में दिया गया। पारस ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान यज्ञ में दिया गया योगदान वर्तमान परिस्थिति में महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक केएन द्विवेदी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया। बैंक की क्वीक रिस्पोंन्स टीम व पारस ब्लड बैंक द्वारा इस उद्देश्यपरक यज्ञ के सफलतापूर्वक सम्पन्न किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये भी पढ़े – कोरोना त्रासदी: आर्थिक कमजोर कलाकारों को सहायता हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

