Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में कोरोना संक्रमण के कहर के बीच लॉक डाउन भी जारी है। मगर चोरों का आतंक अब तक यूं ही बना हुआ है। गुजरी रात दो घरों में चोरों ने सेंध लगाकर दस तोला सोना, एक किलो चांदी के साथ हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर गए। घटना देवनगर और शास्त्रीनगर हलके  में हुई है। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पाल लिंक रोड स्थित जानकी विला महावीर नगर में रहने वाले शिवरतन पुत्र बंशीलाल गर्ग की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वह अपने बेटे से मिलने के लिए 23 मई को अहमदाबाद गए थे। 24 मई को उनका किराएदार भी अपने गांव चला गया। इस बीच घर सूना था और अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार के ताले तोड़ऩे के बाद भीतर प्रवेश किया। अलमारी व बक्सों को खंगालने के साथ सारा सामान बिखेर डाला। यहां से 40 हजार की नगदी, 7-8 तोला सोना, एक किलो चांदी के साथ अन्य छोटा मोटा सामान ले गए।

थानाधिकारी ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी मेडिकल कॉलेज के सामने रहने वाले मनोज पुत्र श्यामदास भगतानी ने रिपोर्ट दी। इसका घर दो दिन से सूना था। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 22 ग्राम सोन की अंगूठी, 15 चांदी के सिक्के  और ढाई तीन हजार की नगदी चुरा ले गए। घटना में अब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखे जा रहे हैं। चोरी हुई दोनों घरों मेें सोना की अनुमानित कीमत पांच लाख रूपए है। चांदी की कीमत 75 हजार से ज्यादा है।

ये भी पढ़े :- ट्रैफिक पुलिस की ततपरता से बची आत्महत्या कर रहे युवक की जान

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026