बदमाश फोटो वीडियो वायरल करने की देता रहा धमकियां
जोधपुर, शहर के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पीडि़ता दसवीं की छात्रा रही है और आरोपी ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर कई बार दुष्कर्म किया। फिर 20 लाख रूपयों की डिमांड कर डाली। सोमवार को पीडि़ता परिजन के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। बनाड़ पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि जब वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी तब योगेंद्र नाम के शख्स से दोस्ती हुई थी। फिर उसने शादी का झांसा दिए जाने के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच उसने यौन शोषण संबंधी फोटोग्राफ्स भी खींच लिए। फिर वायरल किए जाने की धमकियां देता रहा और दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने उससे कई बार रूपए भी ऐंठ लिए और खुद की फोटोग्राफ्स और उसकी फोटोओं को फेस बुक पर चढ़ाने लग गया। फर्जी शादी की फोटोग्राफ्स से वह ब्लैक मेल करता रहा। पीडि़ता का आरोप है कि उससे आरोपी ने अब 20 लाख रूपयों की डिमांड करने के साथ फोटोग्राफ्स सार्वजनिक करने की धमकियां दी है। पिछले लगभग पांच से वह उसका यौन शोषण करता आ रहा था। बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की गई है।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

