Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की कमिश्ररेट पुलिस ने एक बार फिर कोरोना के लिए काम आने वाले महंगे इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी को पकड़ा है। गत दिनों बासनी पुलिस ने एक नर्सिंग कर्मी को गिरफ्तार कर तीन इंजेक्शन जब्त किए थे। आज महामंदिर पुलिस ने कार्रवाई की और दो नर्सिंग कर्मियों को हिरासत में लिया है।

एसीपी दरजाराम ने बताया कि डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। जिस पर पुलिस की एक टीम गठित की। जिसमें थानाधिकारी लेखराज सिहाग व एसआई सुमन बुंदेला ने टीम को लीड किया। सूचना के आधार पर टीम मुखबिर के बताए पते पर पहुंची, जहां एक युवक दूसरे को रेमेडेसिविर दे रहा था, पुलिस की टीम ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी लेखराज सिंहाग ने बताया कि इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले धनारा खुर्द, थाना खेड़ापा हाल रसाला रोड, महामंदिर 23 साल का कानाराम जाट पुत्र कन्हैयालाल व 30 साल का जाजीवाल भाटियान हाल क्षितिज पेट्रोल पंप के पीछे, बनाड़ रहने वाले रामरख पुत्र पेमाराम जाट को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़े :- वन्यजीव गणना 24 जून को होगी

नर्सिंग के बाद होम केयर का काम

पकड़े गए आरोपी रामरख व कानाराम दोनों नर्सिंग करने के बाद होम केयर का काम करते हैं। जो घर घर जाकर मरीजों की देखभाल किया करते हैं। इन दोनों को रेमेडेसिविर इंजेक्शन देने वाला तीसरा आरोपी मोगड़ा निवासी नारायण पटेल है, जो एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। पुलिस का कहना है कि नारायण पटेल ही इन दोनों को रेमेडेसिविर इंजेक्शन लाकर देता था। अब पुलिस इसे भी तलाश कर रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026