जोधपुर, निकटवर्ती सूरसागर स्थित चोपड़ के पास में शाम एक ट्रक चालक की लापरवाही से बाइक सवार मजदूर की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया। शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। उसकी तलाश जारी है। सूरसागर थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि नागौर जिले के परबतसर थानान्तर्गत धानपुरा का रहने वाला 30 साल का राधेश्याम पुत्र नौरताराम चौकीदार मजदूरी करता था। शाम करीबन साढ़े छह बजे वह चोपड़ से निकल रहा था। तब एक ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राधेश्याम की बाद में मौत हो गई। स्थानीय स्तर पर वह आस पास का रहने वाला हो सकता है। पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

