Doordrishti News Logo

जोधपुर, चक्रवाती तूफान तौकते का असर जोधपुर शहर में पूरी तरह से खत्म हो गया है। इसके बाद यहां मौसम भी साफ है। मौसम साफ होने से यहां तेज धूप निकल आई। दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। जैसलमेर में तापमान करीब 43 डिग्री पहुंच गया। अधिकांश स्थानों पर तापमान चालीस डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच धीरे-धीरे गर्मी पड़ऩा शुरू होगी।

सूर्यनगरी में शुक्रवार सुबह धूप निकल आई। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। हवा में आद्र्रता अधिक होने के कारण सुबह मौसम सुहाना था। तपिश नहीं के बराबर थी। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी होती गई लेकिन तेज गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर होते-होते पारा 40 डिग्री पहुंच गया। घर व दफ्तरों में कूलर व एसी वापस शुरू हो गए हैं। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। सुबह सूरज चढऩे के साथ ही तेज धूप व गर्मी का अहसास होने लग गया। दोपहर में तल्ख धूप व लॉकडाउन के चलते शहर के मुख्य बाजार व सड़क़ों पर सन्नाटा रहा। शुक्रवार को जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े :- मेवाड़ा जोधपुर शहर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त

Related posts: