Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान मथुरादास माथुर अस्पताल में जनाना व शिशु विंग में स्थापित किए गए बच्चों के अलग से कोविड सेंटर का दौरा किया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों के अलावा शिशु रोग विशेषज्ञों से कई मुद्दों पर आवश्यक चर्चा की।

कोरोनावायरस की तीसरी लहर आने और उस लहर से बच्चों को खतरा होने की संभावनाओं को ध्यान में रखकर बाल संरक्षण आयोग की फुल बेंच की बैठक में यह विशेष रूप से निर्णय लिया गया था कि राजस्थान के सभी जिलों में बच्चों के लिए अलग से कोविड सेंटर की स्थापना की जाए। इसी को ध्यान में रखकर सभी जिला कलेक्टर को इस संबंध में निर्देश दिए गए थे।

राजस्थान में बाड़मेर, अलवर और नागौर के साथ जोधपुर में कोविड सेंटर खोलने को लेकर तमाम आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। बाल सरंक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने मथुरादास माथुर अस्पताल में जाकर बच्चों की अलग से स्थापित कोविड विंग का जायजा लिया। वहां डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ और एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी ने आश्वस्त किया कि बच्चों के कोविड सेंटर में व्यापक तरीके से वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की व्यापक व्यवस्था के अलावा चिकित्सकों की अलग से पूरी टीम 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। इस दौरान मथुरादास माथुर अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. विकास राजपुरोहित भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े :- वेक्सिनेशन,कोविड प्रोटोकॉल और सामाजिक व्यवहार से बच्चों एवं युवाओं को बचाना होगा-ईसाबेल बर्डन

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026