Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित सिवांची गेट बकरामंडी एरिया से 17 मई की तड़क़े पांच बजे एक युवक को आधा दर्जन लोगों ने अपहरण कर बुरी तरह मारपीट की। घायल युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी गुरूवार की सुबह उपचार के बीच मौत हो गई। मृतत की मां की तरफ से 18 मई को अपहरण एवं हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई थी। अब इसमें हत्या की धारा जोड़ी गई है। इधर खांडा फलसा पुलिस ने आज शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद बदमाशों की तलाश आरंभ की है। मृतक की मां की तरफ से आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।

खांडाफलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि प्रतापनगर स्थित बोंबे मोटर चौराहा के नजदीक रहने वाली जेबूनिशा पत्नी अयूब खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया गया था कि उसके पुत्र 22 साल के मनान का 17 मई की तड़क़े सिवांची गेट बकरामंडी क्षेत्र से दल्ले खां चक्की के पास में रहने वाले बकरत खां पुत्र गनी खां, उसके पुत्र उस्मान खां, वसीम पुत्र सिकंदर, कबीर नगर निवासी इंसाफ खां पुत्र सलीम खां, मोबिन खां पुत्र फारूक एवं सिंधियों का बास सिवांची गेट निवासी जावेद उर्फ टाइगर ने अपहरण किया था। बाद में उसके पुत्र के साथ लोहे के सरियों से मारपीट की गई। उसे अधमरा कर छोड़ दिया गया। फिर उसके पुत्र मनान के घायलावस्था में मिलने की सूचना पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

थानाधिकारी लखावत ने बताया कि मनान की गुरूवार की सुबह उपचार के बीच मौत हो गई। उसकी मां की तरफ से पहले अपहरण, हत्या प्रयास में केस दर्ज करवाया गया था। अब इसमें हत्या की धारा जोड़क़र तफ्तीश आरंभ की गई है। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि इनके बीच कोई रंजिश चली आ रही है। अब नामजद बदमाशों की तलाश की जा रही है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

ये भी पढ़े :- हुक्का बार पर दबिश, एक गिरफ्तार

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026