जोधपुर, जिले के पीपाड़ शहर में 16 मई को युवक की हत्या के प्रकरण में पीपाड़ पुलिस ने आज दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अन्य की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। घटना में मृतक की मां की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि पीपाड़ शहर के रियासेठ की निवासी फरजाना ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया गया कि उसके देवर अब्दूल जब्बार के घर पर 16 मई को उसका पुत्र मंसूर व मेहमूद आए हुए थे।
रिया सेठां की निवासी लाल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद सदीक एवं अल्लानूर पुत्र मोहम्मद सदीक ने मारपीट की थी। जिससे उसका पुत्र मेहमूद गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे पीपाड़ शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर हालत नाजुक होने पर उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। 17 मई को मेहमूद की मौत हो गई। इस घटना में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
एसपी ग्रामीण कयाल ने बताया कि हत्यारों की तलाश के लिए थानाधिकारी पीपाड़ के बाबूलाल राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने आज दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या में शामिल अन्य लोगों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। घटना में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़े :- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

