Doordrishti News Logo
  • पीडि़त पहुंची थाने
  • पीडि़ता का कराया मेडिकल

जोधपुर, निकटवर्ती झंवर थाना हलके में एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की दो युवकों ने दुष्कर्म के बाद वीडियो बना डाला। फिर इस वीडियो से इसका देहशोषण किया गया। लगातार तीन माह तक देह शोषण की शिकार पीडि़ता बुधवार को झंवर थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ अब बदमाशों के खिलाफ जांच आरंभ करते हुए उनकी तलाश शुरू की है।

थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 17 साल की लड़क़ी तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें आरोप है दो अलग अलग गावों के रहने वाले युवकों ने दो तीन माह पहले उससे सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। फिर इस वीडियो का सार्वजनिक करने की धमकी देकर देहशोषण करने लगे। वह पारिवारिक भय के चलते पुलिस के पास नहीं पहुंची। मगर बदमाशों की हरकत नहीं रूकते देख वह बुधवार को थाने आई और केस दर्ज करवाया। झंवर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़े :- एमडीएमएच के ट्रोमा सेंटर में मरीज व स्टाफ के बीच विवाद, तोडफ़ोड़

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026