वृद्ध के रेल से कटने का मामला
जोधपुर, शहर के निकट करवड़ स्थित मंडलनाथ के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार की सुबह मृत मिले वृद्ध भभूताराम जाट के एक पुत्र ने अपने भाई पर संपति विवाद को लेकर पिता को आत्महत्या के दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया है। इस पर करवड़ पुलिस की तरफ से अब केस दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जांच एसआई प्रकाश कुमार की तरफ से की जा रही है। मृतक के एक पुत्र खुमाराम जाट ने अपने भाई हकमा राम पर इसका आरोप लगाया है।
मृतक सूरसागर के जाखड़ों की ढाणी नारवा निवासी 65 साल के भभूताराम जाट मंगलवार को अपने घर से निकले थे। मगर वे रात तक अपने घर नहीं पहुंचे। बुधवार की सुबह उनका शव करवड़ थाना हलके में मंडलनाथ रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रेक पर मिला था। उन्होंने पारिवारिक तनाव में रेल से कटकर अपनी जान दी थी। पुलिस ने बाद में शव को बरामद कर एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाया था। उन्होंने बेटों के साथ चल रहे संपति विवाद को लेकर उक्त कदम उठाया था। उनके एक पुत्र खूमाराम ने अपने भाई हकमराम पर पिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी।
ये भी पढ़े :- लोन दिलाने के नाम पर घर बुलाकर दुष्कर्म
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

