Doordrishti News Logo

ज़ूम के माध्यम से जुड़ेंगे प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व जिलाध्यक्ष

जोधपुर, ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें यूथ विंग की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी विशेष रूप से जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त यूथ विंग की राजस्थान के जिन जिलों में कार्यकारिणी गठित हो चुकी है उन जिलों के जिलाध्यक्ष भी मीटिंग में शामिल होंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन जोशी एवं यश पारीक ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछले एक से डेढ़ वर्षों में विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य किसी भी मंच पर भौतिक रूप से जुड़ नहीं पाए हैं और ना ही संस्था द्वारा किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर पाना सम्भव हुआ है। आगामी कार्यक्रम की कुछ योजनाएं बनाई गई थी लेकिन कोरोना की दूसरी भयानक लहर ने उसे क्रियान्वित नहीं होने दिया।

ये भी पढ़े :- काजरी तैयार कर रही उन्नत किस्म के बीज

विपरीत समय एवं परिस्थितियों के मद्देनजर कोरोना संक्रमण काल में सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य की जानकारी, अपने आस-पास कोरोना संक्रमण से ग्रसित समाज बंधुओं की सहायता एवं परिस्थितियां सामान्य होने पर एक व्यापक कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-मंथन का आयोजन इस शुक्रवार को किया जाएगा।

इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों एवं जिलाध्यक्षों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। साथ ही ऑल इंडिया पारीक महासभा की राजस्थान प्रदेश की मुख्य इकाई एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों को युवाओं के मार्गदर्शन हेतु इस मीटिंग में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026