Doordrishti News Logo

जोधपुर, पेट्रोल सौ रुपए प्रति लीटर पहुंचने में कुछ दूरी है। इसी रफ्तार से दाम बढ़ते रहे तो जल्दी ही पेट्रोल सौ रुपए पार हो जाएगा। संभाग के बाड़मेर जिले में पेट्रोल सौ रुपए पार पहुंच चुके हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कल पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा करने के बाद आज शांति बनाए रखी। आज जोधपुर में पेट्रोल के दाम इंडियन ऑयल पर 99.14 व हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर 99.02 रुपए प्रति लीटर रहे।

इसी तरह डीजल इंडियन ऑयल पर 92.4 व हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर 92.9 रुपए प्रति लीटर रहे। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से लगातार रेट बढ़ रहे हैं। चार मई को डीजल के दाम में 21 पैसे, 5 मई को 31 पैसे, 6 मई को 31 पैसे, 7 मई को 33 पैसे, 8 व 9 मई को कोई बदलाव नहीं, 10 मई को 36 पैसे,11 मई को 32 पैसे, 12 मई को 27 पैसे,14 मई को 37 पैसे, 16 मई को 29 पैसे व 18 मई को 32 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

ऐसे ही पेट्रोल पर भी 4 मई को 17 पैसे, 5 मई को 24 पैसे, 6 मई को 29 पैसे, 7 मई को 27 पैसे, 10 मई को 27 पैसे व 11 मई को 28 पैसे, 12 मई को 27 पैसे, 14 मई को 30 पैसे, 16 मई को 22 पैसे, 18 मई को 28 पैसे बढ़े। पेट्रोल व डीजल के दाम देश में सभी राज्यों में अलग- अलग हैं।

ये भी पढ़े :- एनयूजे उत्तराखंड ने दी मोहनचंद लोहनी को श्रद्धांजलि

राजस्थान की बात करें तो सभी जिलों में तेल के दामों में अंतर है। सबसे अधिक श्रीगंगानगर में तेल के दाम है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ऩे के बाद लगभग दोगुने दाम हो जाते हैं। केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपए लीटर हो जाएगा। केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती, क्योंकि राजस्व का बड़ा हिस्सा तेल से आता है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026