Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में देव नगर थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा महज 2 घंटे में ही कर दिया। दरअसल सिमरन नाम की महिला ने थाने में उपस्थित होकर बताया कि जब वह सेंट्रल स्कूल से वसुंधरा अस्पताल की तरफ जा रही थी तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने पहुंचकर उसका पर्स छीन लिया और भाग गए सिमरन के बताए हुलिए और गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई और आरोपियों की तलाश शुरू की बरकतउल्ला स्टेडियम के पास लवेश वैष्णव और सिद्धांत दवे को पुलिस ने आमजन के सहयोग से पकड़ा दोनों से लूट का माल बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि लवेश वैष्णव के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मामले दर्ज है तो वहीं सिद्धांत के खिलाफ भी मामलों की पड़ताल की जा रही है पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।