राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’
नोबेल विजेता सैमुअल बेकेट की कृति का कल जोधपुर में होगा मंचन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’। मयूर नाट्य संस्थान,जोधपुर राजस्थानी रंगमंच के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखने जा रहा है। संस्थान नोबेल पुरस्कार विजेता आयरिश नाटककार सैमुअल बेकेट के विश्वप्रसिद्ध नाटक वेटिंग फॉर गोडो (मूल फ्रांसीसी) का राजस्थानी रूपांतरण ‘गोडो री उडीक’ मंचित करने जा रहा है। यह राजस्थानी भाषा में इस एब्सर्ड नाटक का पहला मंचन होगा।
नाटक का मंचन 28 नवम्बर को शाम साढ़े छह बजे अभिनय गुरुकुल एक्टर्स स्टूडियो प्रताप नगर में होगा। अनुवाद पद्मश्री डॉ.सीपी देवल का है और निर्देशन डॉ.एसपी रंगा का। ये नाटक आधुनिक रंगमंच की सबसे प्रभावशाली कृतियों में से एक है।
एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी
इसका पहला मंचन 5 जनवरी 1953 को पेरिस के थिएटर दे बाबिलोन में हुआ था। 1998 में लंदन के रॉयल नेशनल थिएटर द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में इसे 20वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण अंग्रेजी भाषा का नाटक चुना गया था। हाल ही में ब्रॉडवे पर जेमी लॉयड के निर्देशन में केनु रीव्स और एलेक्स विंटर की जोड़ी ने इस नाटक को फिर से जीवंत किया।
यह प्रोडक्शन हडसन थिएटर में सितंबर 2025 से जनवरी 2026 तक चली और आलोचकों व दर्शकों दोनों से भरपूर सराहना पाई। ऐसे विश्वव्यापी महत्व वाले नाटक का राजस्थानी में मंचन होना इसलिए विशेष है क्योंकि एब्सर्ड थिएटर को लाकर राजस्थानी रंगमंच पर अभी तक प्रयोग नहीं हुए हैं।
नाटक के प्रमुख कलाकार
व्लादिमीर (डीडी) की भूमिका में डॉ.एसपी रंगा, एस्ट्रागॉन (गोगो) के रोल में अयोध्या प्रसाद गौड़, पोजो की भूमिका में एमएस ज़ई, लक्की के रोल में बलवीर सिंह चौहान और छोरो बनेंगे नन्हें कलाकार प्रभात सिंह, संगीत संचाल मोहित परिहार का होगा।
यह प्रस्तुति न केवल एक नाट्य प्रयोग है, बल्कि राजस्थानी रंगमंच को वैश्विक साहित्यिक परंपरा से जोडऩे का एक सार्थक प्रयास भी है।
Related posts:

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

नगर निगम में दो और आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण

सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह

स्मैक बरामदगी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा

तीन साल से फरार 15 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार

