मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
पीडि़त ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दी थी रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र के मगरा पूंजला स्थित नया बास में मकान का ताला तोडक़र सामान चोरी करने का मामला दर्ज हुआ था। पीडि़त ने तीन लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
परिवादी मनोज गहलोत पुत्र राजेन्द्र गहलोत ने आरोप लगाया कि उसके और उसके भाई जसवंत गहलोत के संयुक्त स्वामित्व का एक मकान नया बास,मगरा पूंजला में स्थित है। इस मकान का उपयोग घरेलू और दुकान का सामान रखने के लिए गोदाम के रूप में किया जाता है। 11 जून 2026 की रात करीब 11 से 11.30 बजे मनीष गहलोत,कृष्णा गहलोत और अरविंद गहलोत ने मकान का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया और वहां रखा सामान टैक्सी में भरकर ले गए।
एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया
परिवादी के अनुसार 21 जून को जब वह मकान पर सामान लेने पहुंचा तो उसे अपना ताला टूटा हुआ मिला और उसकी जगह दूसरा ताला लगा हुआ था। इसके बाद मकान के सामने स्थित स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई, जिसमें कथित तौर पर आरोपियों के मकान में प्रवेश करने और सामान ले जाने की जानकारी सामने आई।
परिवादी ने आरोप लगाया कि उसने 22 जून को माता का थान थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को माता का थान पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने प्रकरण में अब उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
Related posts:

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज

46.980 किलो डोडा- पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार स्विफ्ट कार जब्त

स्कूल बस से उतरते ही 2 बहनों को ट्रेलर ने कुचला एक की मौत

