Doordrishti News Logo

नशे की मनुहार पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस कमिश्नर की चेतावनी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशे की मनुहार पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शादी-विवाह और सावों के सीजन के बीच नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कई आयोजनों में मनुहार की आड़ में अफीम,डोडा जैसे मादक पदार्थ परोसे जाने की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने लोगों को जागरूक करने के साथ कड़ी चेतावनी दी है।

पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने स्पष्ट कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि लोग किसी भी तरह की नशीली गतिविधियों में न पड़ें। चाहे शादी समारोह हो,सामाजिक आयोजन हो या कोई अन्य कार्यक्रम। यदि मादक पदार्थों के सेवन, परिवहन या संग्रहण का मामला सामने आया,तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओम प्रकाश बिश्नोई उप जिला प्रमुख निर्वाचित

कमिश्नर भोमिया के अनुसार, पुलिस लगातार इस तरह की सूचनाओं और इनपुट्स पर नजर बनाए हुए है तथा विभिन्न स्थानों पर टीमें भी तैनात की गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोई भी ऐसा प्रयास नहीं करेगा,लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। यदि कहीं नशा होता पाया गया तो इसकी सूचना कमिश्नर ऑफिस मैं भी दे सकते हैं।