केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल नगर निगम की लिफ्ट में फंसे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल नगर निगम की लिफ्ट में फंसे। नगर निगम में गुरुवार सुबह मंत्री जोगाराम पटेल लिफ्ट में फंस गए। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला गया। वे नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बोर्ड बैठक में शामिल होने गए थे।
कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश
हालांकि जब उनसे पूछा तो वे बोले कि ऐसा कुछ भी नहीं था,किसी ने गलत बताया। लिफ्ट में फंसा नहीं था,ये जरूर है कि धीरे चल रही थी। लेकिन,उन्होंने कहा कि लिफ्ट को मेंटेनेंस की जरूरत है।
जोगाराम सुबह बैठक में शामिल होने के लिए तीसरी मंजिल पर जा रहे थे। लिफ्ट में उनके साथ ही करीब 15 लोग सवार थे। इस दौरान लिफ्ट पहली मंजिल पर ही रुक गई। मंत्री के लिफ्ट में फंसने का पता चलते ही हडक़ंप मच गया।
आनन-फानन में टेक्निशियन को बुलाया गया। करीब 15 मिनट बाद वे बाहर निकले। फिर दूसरी लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर गए।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

