आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित एक साफा हाउस के सामने कार चालक को रुकवा कर उस पर लोहे के पाइप से हमला किया गया।
हमले में चालक घायल हो गया। पीडि़त ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि विश्रोईयों की ढाणी पांचला सिद्धा खिंवसर निवासी अश्चिनी कुमार पुत्र झूमरराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार
इसमें बताया कि वह अपनी कार लेकर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित आदेश साफा हाउस के सामने से निकल रहा था। तब चामू का बजरंग लाल आदि वहां आए और उसकी कार को रूकवा कर मारपीट की। उस पर लोहे के पाइप से हमला किया जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामला आपसी विवाद का होना बताया गया है। पुलिस की तरफ से अग्रिम पड़ताल जारी है।
Related posts:

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

होटल में विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज

विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा

गुरुद्वारों में हुए विशेष आयोजन

सोलर प्लांट में लूट के तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे

डेढ़ करोड़ से संवरेगा मेड़ता रोड बाईपास स्टेशन

ओवर ब्रिज पर पलटी क्रेटा कार

