ओवर ब्रिज पर पलटी क्रेटा कार

तेज स्पीड में बिगड़ा बैलेंस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओवर ब्रिज पर पलटी क्रेटा कार। वीर दुर्गादास ओवर ब्रिज पर मंगलवार को सुबह एक क्रेटा कार पलटी खा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर भगत की कोठी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

जानकारी के अनुसार वीर दुर्गादास ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह करीब दस एक क्रेटा कार निकल रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण बैलेंस बिगडऩे पर कार पलटी खा गई। पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही कार सवार लोग हॉस्पिटल पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर ओवर स्पीड से हादसा होना बताया जा रहा है।