होटल में विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज
एसएसबी जोन के एसआई ने कराया केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होटल में विदेशी महिलाओ को ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज। जोधपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने दो दिन पहले एक होटल पर दबिश देकर थाईलैंड की 7 युवतियों को डिटेन किया था। होटल संचालक सहित आठ आरोपियों को भी पकड़ा गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पकड़ी गई विदेशी युवतियों के पास भारत में रुकने के लिए वीजा संबंधी दस्तावेज नहीं थे।
विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा
नियमों के तहत अनिवार्य सी फॉर्म भी भरा हुआ नहीं मिला। होटल में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। अब एसएसबी जोन के एसआई प्रेमसिंह की तरफ से होटल संचालक अनिल के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
नियमानुसार किसी भी विदेशी नागरिक को ठहराने पर होटल संचालक को इसकी सूचना इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को देनी होती है, लेकिन संचालक अनिल माहेश्वरी ने ऐसा नहीं किया।
संचालक अनिल के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हो रखे है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि थाईलैण्ड की महिलाएं शहर में कब से रह रही थीं। इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Related posts:

विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा

गुरुद्वारों में हुए विशेष आयोजन

सोलर प्लांट में लूट के तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे

डेढ़ करोड़ से संवरेगा मेड़ता रोड बाईपास स्टेशन

ओवर ब्रिज पर पलटी क्रेटा कार

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

