रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

  • मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने किया शुभारंभ
  • रेल कर्मचारियों ने साहित्यिक,कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक लिया भाग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंगलवार को रेल-खेल- कला- साहित्य महाकुंभ- 2026 का उत्साह एवं उमंग के साथ आगाज हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रकला,स्लोगन लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया।

इसका उद्देश्य रेल कर्मचारियों की साहित्यिक,कलात्मक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा रेल परिवार में रचनात्मकता और आपसी सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः मंडल कार्यालय के सभाकक्ष एवं ऑफिसर्स गैलरी में विभिन्न साहित्यिक एवं कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुनीता चौधरी के नेतृत्व में मंडल की महिला कर्मचारियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें निबंध लेखन,कविता लेखन, चित्रकला,स्लोगन लेखन, रंगोली,पोस्टर निर्माण,रील मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता,कल्पना शीलता एवं कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त रेलवे अधिकारी क्लब,रेलवे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शाम को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत एकल गायन,युगल गायन,समूह गायन, एकल नृत्य,युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य के साथ वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। रेल कर्मचारियों ने अपनी संगीत,नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 के माध्यम से जोधपुर मंडल के रेल कर्मचारियों को अपनी बहुआयामी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। पूरे आयोजन में रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और उत्साहपूर्ण वातावरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।