जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव। रेलवे द्वारा अहमदाबाद स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्य के मद्देनजर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की दो ट्रेनों का अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण दो रेलसेवाओं का साबरमती स्टेशन पर ठहराव 21 मई तक विस्तारित किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस ट्रेन जो 22 नवंबर से 21 मई तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 05.20 बजे आगमन एवं 05.30 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन जो 22 नवंबर से 21 मई तक हडपसर से प्रस्थान करेगी,वह अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 07.20 बजे आगमन एवं 07.30 बजे प्रस्थान करेगी।
Related posts:

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

बजरी के अवैध खनन परिवहन में शामिल लोगों की होगी पहचान

पंचायत चुनाव में मतदाताओं को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार

सहकारिता का मूल मंत्र मिलकर काम करना है: निज़ाम

जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 में 35 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

